
मारवाड़ी सम्मेलन ने लगाया नि:शुल्क जांच शिविर
पूर्णिया में रविवार को बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन और मारवाड़ी महिला समिति के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 125 मरीजों की जांच हुई, जिसमें मोतियाबिंद के मरीजों का...
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन पूर्णिया शाखा एवं मारवाड़ी महिला समिति पूर्णिया शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को राजस्थान सेवा समिति टैक्सी स्टैंड में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इस मौके पर थाईराईड, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज की भी जांच की गई। मौके पर हेपेटाईटिस बी का मुफ्त टीका भी लगाया गया। शिविर में 125 मरीजों की जांच किया गया। जिसमें मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन अखंड ज्योति हॉस्पीटल में किया जायगा। यह ऑपरेशन 16 सितम्बर को होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीलम अग्रवाल, मंत्री आलोक लोहिया, पूर्णिया शाखा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, शाखा मंत्री अनिल गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रविण शारदा, प्रकाश मुरारका, सह मंत्री अनिल लोहिया, श्रवण जेजानी, अनिल डोकानिया, प्रदीप शारदा, गुलाब पारिक, सुनील लोहिया, मनोज , सुभाष अग्रवाल, दीपक पंसारी, राज पंसारी,राजू केजरीवाल, अनिल मोदी, मारवाड़ी महिला समिति के अध्यक्ष सरीता अग्रवाल, सचिव बबिता डोकानिया, कोषाध्यक्ष रंजू लोहिया, नेत्रदान प्रमुख नीतू मोदी, प्रांतिय साहित्य प्रमुख डॉ. निशा प्रकाश, इन्दू अग्रवाल, सुनिता सरार्फ, मंजू सर्राफ, सरोज लोहिया आदि मौजूद थे।

अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




