महिलाओं से पांच-पांच हजार रुपये की ठगी

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-लोन का लोभ, खाता खुलवाने के नाम पर लिए पांच-पांच हजार पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोन का लोभ देकर सैकड़ों महिलाओं को पहले तो जाल में फंसाया। बा

महिलाओं से पांच-पांच हजार रुपये की ठगी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोन का लोभ देकर सैकड़ों महिलाओं को पहले तो जाल में फंसाया। बाद में खाता खुलवाने के नाम पर पांच-पांच हजार लेकर शातिर गायब हो गए। सदर थाना के जीरोमाइल के समीप एक चिटफंड कंपनी ने ग्रामीण इलाकों की महिलाओं से लोन दिलाने के नाम पर ठगी की है। तीन दिनों के भीतर शातिर ने पूर्णिया समेत अन्य जिलों की 100 से अधिक महिलाओं को झांसे में लेकर बैंक खाता खोलने के नाम पर चूना लगा दिया और बाद में रफ्फू-चक्कर हो गया। इन्हें लोन दिलवाने के लिए खाता खुलवाने के लिए कहा गया था। इसके प्रत्येक खाता के लिए पांच हजार रुपये लिए गए।

सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक महिला की ओर से आवेदन दिया गया है। मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।