ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियामक्का को बिचौलियों के हाथ बेचने को विवश

मक्का को बिचौलियों के हाथ बेचने को विवश

मक्का को बिचौलियों के हाथ बेचने को विवश

मक्का को बिचौलियों के हाथ बेचने को विवश
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाThu, 04 Jun 2020 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

मक्का का सरकारी मूल्य 1860 रुपए घोषित होने के बाद भी किसानों को यह कीमत नहीं मिल रही है। बाजारों में मक्का खरीदने वाले बिचौलियों की भीड़ लगी रहती है। व्यापारी किसानों को कम कीमत पर बेचने के लिए मजबूर कर देते हैं। किसानों के पास पूंजी का अभाव है। बैंकों से जो भी कर्ज लिया था वह उसे मक्का में लगा चुके हैं। अगली फसल लगाने के कारण मक्का को कम कीमत पर ही व्यापारियों के हाथों बेचने को मजबूर हैं। मक्का किसान रोहित कुमार, अफजल हुसैन, ज्ञानदीप, बबलू सिंह, अमर कुमार आदि ने बताया कि एक बीघा में लगभग 15 से 20 हजार रुपए खर्च होता है लेकिन एक बीघा में जितना भी मक्का का उत्पादन होता है उसको बेचने पर 15 से 20 हजार भी प्राप्त नहीं होता है। इससे लोगों के मक्का उत्पादन से विमुख होने का ज्यादा खतरा है। बाजार में अगर कोई किसान मक्का बेचने के लिए जाते हैं तो उसे दो तीन बिचौलिए दलाल घेर कर मक्का में कोई अवगुण निकाल देते हैं। जिससे किसान दलालों द्वारा तय कीमत में बुरी तरह फंसे कर कम कीमत पर बेच देते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें