मिड-डे मील में कीड़ा मिलने पर डीईओ ने 24 घंटे में मांगा जवाब

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

जानकीनगर, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय बरियाही बनमनखी में परोसे गए मिड-डे मील में कीड़ा मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्णिया के जिला शिक्ष

मिड-डे मील में कीड़ा मिलने पर डीईओ ने 24 घंटे में मांगा जवाब

जानकीनगर, एक संवाददाता।मध्य विद्यालय बरियाही बनमनखी में परोसे गए मिड-डे मील में कीड़ा मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्णिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने संबंधित हेडमास्टर और एनजीओ से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। डीईओ ने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार बनमनखी प्रखंड अंतर्गत संचालित केंद्रीकृत रसोई केंद्र सेंटर फॉर नेशनल डेवलपमेंट इनिशिएटिव द्वारा उपलब्ध कराए गए भोजन में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई थी। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बनमनखी की रिपोर्ट के आधार पर स्वयंसेवी संस्था से जवाब-तलब किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

साथ ही इस प्रकरण की रिपोर्ट मिड-डे मील निदेशालय पटना को भी भेजी जा रही है। ज्ञात हो कि भोजन में कीड़ा मिलने के बाद बच्चों और अभिभावकों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया था जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।