Purnia News: बाढ़ से पहले तैयारियों की समीक्षा, सांसद ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: आगामी बाढ़ की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए बायसी प्रखंड में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बाढ़ पूर्व तैयारियों की जानकारी ली और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से होना चाहिए।

Purnia News: बाढ़ से पहले तैयारियों की समीक्षा, सांसद ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। आगामी बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए मंगलवार को बायसी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किशनगंज सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं जनसमस्याओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में सांसद ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, राशन वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सड़क एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा, जिस पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया। बैठक के दौरान पूर्व मंत्री हाजी अब्दुस सुब्हान ने क्षेत्र में नदी कटाव की गंभीर समस्या उठाते हुए कहा कि कटाव के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कई ग्रामीण सड़कों की जर्जर स्थिति, बिजली व्यवस्था की बदहाली तथा शिकायतों के बावजूद समस्याओं के समाधान नहीं होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जब बुनियादी सुविधाएं ही सुचारु नहीं होंगी तो सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच पाएगा। सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभाग सतर्क है और लगातार निगरानी की जा रही है। बैठक में बायसी विधायक गुलाम सरवर शाहिद, प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।