Purnia News: रक्तदान शिविर एवं ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी का शुभारंभ
Purnia News: -मारवाड़ी युवा मंच शाखा द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच पूर्णिया शाखा द्वारा स्थानीय राजस्थान सेवा समिति भवन में ध्वजारोहण, रक्तदान शिविर एवं ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी के शुभारंभ सहित एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ। राजस्थान सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ केजरीवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ प्रबुद्धजन, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, अभिभावक एवं मारवाड़ी युवा मंच के युवा सदस्य उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर का आयोजन
ध्वजारोहण के उपरांत मंच द्वारा समाजसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के सफल संचालन में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल जीएमसीएच पूर्णिया के ब्लड बैंक की टीम ने विशेष तकनीकी सहयोग प्रदान किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। दिनभर चले इस अभियान में कुल 40 यूनिट रक्त एकत्रित कर जीएमसीएच के ब्लड बैंक को सौंपा गया।
ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी का शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी’ का भी आधिकारिक शुभारंभ किया गया। इस डायरेक्टरी के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर मरीज एवं उनके परिजन संबंधित ब्लड ग्रुप के रक्तदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। इस महत्वपूर्ण सामाजिक पहल को सफल बनाने में रोटरी क्लब पूर्णिया, श्याम परिवार, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, गुरुकुल परिवार एवं राम जानकी मंदिर का विशेष एवं सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम में सहभागिता
कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच, पूर्णिया शाखा के अध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल, सचिव केशव पंसारी, कोषाध्यक्ष अमन अग्रवाल, क्षितिज लोहिया, अमर कतारुका, सीए अंकित खेमका, अनुभव केजरीवाल, आकाश लोहिया, उज्ज्वल पंसारी, दिव्यांश लोहिया, आकाश धानुका, ध्रुव केजरीवाल, अनिकेत लोहिया, सुजल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सीए रोहित रुंगटा सहित मंच के कई अन्य समर्पित सदस्यों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।
शहर के अलग अलग जगहों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का लेकर झंडोतोलन कार्यक्रम किया गया। सिविल सर्जन कार्यालय के समीप सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने झंडोतोलन किया। इस मौके पर डीपीएम सोरेन्द्र कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरपी मंडल, डॉ. बागेश्वर कुमार, डॉ. सुधांशु कुमार समेत कई चिकित्सक व कर्मी शामिल थे। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आउटडोर के समीप अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने झंडोतोलन किया। इस अवसर उपाधीक्षक डॉ. भरत कुमार समेत कई अधिकारी एवं चिकित्सक गण मौजूद थे। मेडिकल कॉलेज एकेडमिक भवन के समीप प्राचार्य डॉ. हरि शंकर मिश्र ने झंडोतोलन किया।
थाना चौक पर झंडोतोलन
पूर्णिया। कलाभवन परिसर में उपाध्यक्ष डॉ. डीराम ने झंडोतोलन किया। इस मौके पर सचिव रामनारायण सिंह समेत समिति के कई सदस्य मौजूद थे। इधर, खजांचीहाट झंडा चौक पर समाजसेवी अभिमन्यु कुमार मन्नू ने झंडोतोलन किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिए।
सांख्यिकी कार्यालय में झंडारोहण
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के 80 वें समारोह के तहत सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय पूर्णिया की ओर से कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। सहायक निदेशक स्नेहा राव आईएसएस की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी अश्वनी कुमार, केसी सत्यम, अमित कुमार सिंह एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
महामाया मन्दिर केन्द्र पर कार्यक्रम
भारतीय योग संस्थान के महामाया मन्दिर केन्द्र पर 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोलोलन के साथ योग प्राणायाम का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रधान सतीश चन्द्र श्रीवास्तव ने झंडा फहराया l राष्ट्रगान के पश्चात राष्ट्रीय गीत और कविताओं का कार्यक्रम हुआ l इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रधान ममता श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मंत्री सीमा मंडल, केन्द्र प्रमुख आरती सिन्हा, उप केन्द्र प्रमुख रीता देवी के साथ साथ महेश सिन्हा, संदीप दत्ता, लक्ष्मी देवी, संगीता सिन्हा, रीना सिन्हा, मनोज कुमार, रवि मंडल, ललिता यादव, रुपाली, मीना, हीरालाल, पवन, रेखा, रिंकू, रूबी आदि उपस्थित थे l
सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस
पूर्णिय, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर माधव कोठी थाना चौक में 15 अगस्त को देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे झंडों एवं देशभक्ति से जुड़े आकर्षक सजावटी सामग्री से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के पूजन एवं आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।
जिला खेल संघ का झंडोतोलन
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला खेल संघ ने खेल मैदान में संघ के सचिव अजीत सिंह ने झंडा फहराया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा, संरक्षक नीलम अग्रवाल, उपाध्यक्ष अचिंतो कुमार बॉस, कोषाध्यक्ष एम रहमान, सदस्य आलोक लोहिया, अवनीश कुमार के साथ बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद थे। इधर पूर्णिया मधुबनी चौक अवस्थित ध्रुव कुतायसाह पार्क में समिति के उपाध्यक्ष गौतम वर्मा ने झंडा फहराया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शाह उर्फ भोला, बबलू सहाय, शंभू केसरी, गोपाल केसरी आदि के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
सहयोग प्रांगण में झंडोत्तोलन
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहयोग प्रांगण में सहयोग अध्यक्ष डॉ अजीत प्रसाद सिंह ने झंडोतोलन किया। मौके पर वर्ष 2025-26में समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहयोग प्रांगण आकाशवाणी रोड पूर्णिया में सहयोग अध्यक्ष डॉ अजीत प्रसाद सिंह ने झंडोतोलन किया। इस अवसर पर सहयोग सचिव विकास रंजन, सदस्य डॉ के के चौधरी, राजीव कुमार, अनुपम कुमार, गौरव वंश, वैभव अक्ष ,डॉ सतीश ठाकुर ,डॉ प्रीतम कुमार, आस्था रूपेश गांधी, रंजीत रमन, सुबोध गोस्वामी, दिनेश कुमार, फारूक आलम, विक्रम कोमल, अनोज मंडल, केदार सिंह मनी ,गिरी गोस्वामी उपस्थित थे।
गुलाबबाग में विधायक का ध्वजारोहण
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विधायक जनसंपर्क कार्यालय गुलाबबाग में विधायक विजय खेमका ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिकों ने राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। विधायक ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुलाबबाग पुराने सिनेमा हॉल रोड महादलित टोला में स्थानीय लोगों के साथ ध्वजारोहण किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।


