अस्पताल व होटल में फायर सेफ्टी की जांच

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

पूर्णिया में अधिकांश होटल और निजी अस्पताल फायर सेफ्टी के मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। अग्निशमन विभाग की जांच में उपकरणों की कमी और सफाई की अव्यवस्था पाई गई। कई कर्मियों को उपकरणों के संचालन की जानकारी नहीं थी। विभाग ने सात दिनों के भीतर सुधार का अल्टीमेटम दिया है।

अस्पताल व होटल में फायर सेफ्टी की जांच

फायर सेफ्टी के मानकों पर खरे नहीं उतर रहे : -- पूर्णिया। अधिकांश होटल एवं निजी अस्पताल फायर सेफ्टी के मानकों पर खरे नहीं उतर रहे। अग्निशमन विभाग की टीम की जांच के बाद व्यवस्था की पोल खुल रही है। तीन दिनों में शहर के तीन दर्जन अस्पतालों व आधे दर्जन होटलों की जांच में कहीं रिफिलिंग की कमी तो कहीं उपकरणों की साफ- सफाई के बाद समुचित टेस्टिंग की कमी पायी गयी। कुछ अस्पताल के कर्मियों को उपकरण चलाने का ज्ञान नहीं था। चार होटलों में पीएनजी होने के बाद हाईडेंट नदारद था। सात दिनों के भीतर प्रतिष्ठानों को फायर सेफ्टी की समुचित व्यवस्था करने का विभाग का अल्टीमेटम है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।