आग लगने से एक घर जला
केनगर, एक संवाददाता। केनगर, एक संवाददाता। थानाक्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या 16 में अचानक लगी आग से एक घर जलकर राख हो गया। आग लगने से घर
Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 28 Dec 2024 12:58 AM

केनगर, एक संवाददाता।थानाक्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या 16 में अचानक लगी आग से एक घर जलकर राख हो गया। आग लगने से घर में रखा अनाज, कपड़ा, लकड़ी का फर्नीचर आदि नष्ट हो गया। इसमें हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के बाद आसपास कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। अग्नि पीड़ित विनोद साह हैं। घटना से पहले वे घर से बाहर थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।