Purnia News: फाइनांस कंपनी के कर्मी पर धोखाधड़ी का आरोप

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक फाइनांस कंपनी के कर्मी पर एक महिला ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला क

Purnia News: फाइनांस कंपनी के कर्मी पर धोखाधड़ी का आरोप

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक फाइनांस कंपनी के कर्मी पर एक महिला ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की पहचान कटिहार जिले की कालसर पंचायत के कबैया ग्राम निवासी जिवछी देवी के रूप में हुई है। महिला एसएसपी से मामले की शिकायत करने पहुंची थी। उन्होने बताया कि शहर के नवरतन हाता अवस्थित एक फाइनांस कंपनी से उनके बेटे के नाम पर बाइक लोन फाइनांस करवाया था। दो- तीन एमआई चूक होने पर कंपनी की आरे से एक नोटिस उन्हें आई। इसी बीच फोन के जरिए कंपनी के कथित कर्मियों के कहने पर उन्होंने एक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर से लिंक्ड यूपीआई पर दो किस्तों कुल 25 हजार रुपये एवं कैश आठ हजार रुपये भुगतान किया।

कंपनी के कर्मी ने उन्हें लोन बंद करवाने का आश्वासन दिया एवं कहा गया कि एनओसी उनके पते पर चला जाएगा। परन्तु कंपनी की ओर से उन्हें लोन क्लोज नहीं होने की नोटिस आई। सहायक खजांची थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके समक्ष अभी ऐसी शिकायत नहीं आई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: फाइनांस कंपनी के कर्मी पर धोखाधड़ी का आरोप