एमडीए के दूसरे चरण समाप्ति के बाद छूटे हुए लोगों को दवा की खुराक
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाईलेरिया उन्मूलन के लिए जिले के सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाईलेरिया उन्मूलन के लिए जिले के सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन एमडीए कार्यक्रम 10 से 28 फरवरी तक नियमित रूप से चलाया गया। इनमें पहले चरण में 10 से 23 फरवरी तक कार्यक्रम चलाया गया, जबकि दूसरे चरण में मापअप राउंड चलाया गया। यह कार्यक्रम 28 फरवरी तक चला। अब इसके बाद जिले के शहरी क्षेत्र से लेकर प्रखंडों में छूटे हुए लोगों को इसकी दवा दी जा रही है। इस संदर्भ में जिला भेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आ पी मंडल ने बताया कि एमडीए कार्यक्रम निर्धारित तिथि के अनुरूप संपन्न हो गया है।
बावजूद इसके इस कार्यक्रम के निमित्त सभी जगहों पर छूटे हुए लोगों में विद्यालय, सरकारी दफ्तर, बैंक कर्मी समेत विभिन्न संस्थानों में एमडीए दवा की खुराक अभी भी आशा के माध्यम से प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि 2 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को फाईलेरिया से सुरक्षा के लिए दवा का सेवन कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य कर्मियों और आशा की उपस्थिति में डीईसी, एल्बेंडाजोल और आईवरमेक्टिन की दवाई का सेवन कराया गया। डीईसी की गोली उम्र के अनुसार खिलाया गया। कार्यक्रम में 02 वर्ष से 05 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की 01 गोली, 06 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को डीईसी की 02 गोली और 15 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को डीईसी की 03 गोली का सेवन कराया गया है। साथ ही सभी उम्र के लोगों को एल्बेंडाजोल की 01 गोली का सेवन कराया गया। एल्बेंडाजोल की गोली स्वास्थ्य कर्मियों के सामने अधिकांश जगहों पर चबाकर खिलाया गया। उन्होंने बताया कि इस दफे इस कार्यक्रम में कहीं से भी किसी भी तरह की दूसरी स्थिति नहीं बनी। लोगों के बीच जागरुकता के कारण दवा मांग कर खायी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



