स्टेट हाइवे पर मक्का लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-दूसरे की हालत गंभीर, देर रात छप्पन मोड़ के पास हादसा भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र में स्टेट हाइवे (एसएच-65) पर गुरुवार देर रात एक स

स्टेट हाइवे पर मक्का लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र में स्टेट हाइवे (एसएच-65) पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा छप्पन मोड़ के समीप उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े मक्का लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। मृतक कुंदन मंडल (25 वर्ष) सुपौली पंचायत के पारसमणि गांव निवासी विजय मंडल का पुत्र था। वहीं घायल युवक अमरीश कुमार पारसमणि निवासी तिलो मंडल का पुत्र है। उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार शाम करीब पांच बजे मक्का लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर का बैरिंग टूट गया था। इसके बाद चालक ने वाहन को एसएच-65 किनारे खड़ा कर दिया। देर रात करीब दस बजे पारसमणि गांव के दो युवक बाइक से भवानीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक सहित ट्रेलर के नीचे जा घुसे। घटना में कुंदन मंडल की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि अमरीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी और इसकी सूचना भवानीपुर थाना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक पप्पू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर पहुंचाया गया। वहां डॉ. आरएन सिन्हा ने कुंदन मंडल को मृत घोषित कर दिया। अमरीश की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही अवर निरीक्षक उमेश प्रसाद शर्मा एवं शिवेश कुमार झा भी अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करायी। पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक कुंदन मंडल खेती के साथ मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही सुपौली के पूर्व मुखिया पति बिजय मंडल, कांग्रेस नेता मो. आसिफ, युवा जदयू नेता मोनू कुमार समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। वहीं भवानीपुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर-ट्रेलर को जब्त कर थाना ले आयी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।