ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियामखाना की फसलों में सिंचाई से किसान परेशान

मखाना की फसलों में सिंचाई से किसान परेशान

मखाना की फसलों में सिंचाई से किसान परेशान

मखाना की फसलों में सिंचाई से किसान परेशान
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाWed, 19 Jun 2019 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगी मखाना की फसलों में सिंचाई करने में किसान परेशान हो गए हैं। आग उगल रही धूप से मखाना की फसलें सिंचाई करने के दो चार दिन के बाद ही सूख जाती है। फसलों को बचाने के लिए किसान कर्ज लेकर मंहगी कीमत में डीजल खरीदकर सिंचाई करने के लिए मजबूर हैं। सिंचाई करने में किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को मखाना की फसलों में लगातार सिंचाई करने के कारण लागत पूंजी अधिक लग रही है। नहरों में पानी नही रहने के कारण किसानों को पंपसेट से पटवन करना पड़ रहा है। किसानों ने मखाना की फसलों में सिंचाई करने में लागत पूंजी में सरकारी सहायता देने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें