Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsFarmers Celebrate Beneficial Rain for Paddy Cultivation in Rupauli
बारिश से धान की फसल को पहुंच रहा फायदा

बारिश से धान की फसल को पहुंच रहा फायदा

संक्षेप:

रूपौली में बारिश ने जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है, लेकिन धान के किसानों के लिए यह वरदान साबित हो रहा है। लगातार बारिश से धान की फसल में सुधार हो रहा है, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र...

Sep 17, 2025 03:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

रूपौली, एक संवाददाता। बारिश से जहां जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है वही धान की खेती करने वाले किसानों के लिए वरदान साबित होने लगा है। धान की फसल लगाने के बाद किसानों के द्वारा समय समय पर पंपसेट से पानी देने का काम किया जा रहा था। इसी बीच लगातार हो रही बारिश से धान की फसल बेहतर होने लगी है। किसानों में खुशी का माहौल छाने लगा है। प्रखंड क्षेत्र के किसानों में मुकेश कुमार मंडल, निवास मंडल, लड्डू, प्रमोद कुमार, गिरधारी राम, संजय राय सहित दर्जनों किसानो ने बताया कि बारिश धान की फसल को बेहतर बनाने में कारगर साबित हो रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऊपर से हो रही बारिश धान में स्प्रे का भी काम कर रहा है। किसानों ने बताया कि धान की खेती करने में प्रति एकड़ लगभग सात से आठ हजार रुपए की लागत आती है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में लगभग 6388 हेक्टेयर रकवा में धान की खेती किसानों के द्वारा की गई है।