किसानों को रबी फसलों पर दिया प्रशिक्षण
जलालगढ़, एक संवाददाता। एकम्बा पंचायत के भठेली गांव में सोमवार को रबी फसल को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जलालगढ़, एक संवाददाता। एकम्बा पंचायत के भठेली गांव में सोमवार को रबी फसल को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को रबी सीजन में लगने वाली फसलों की बुवाई से लेकर कटाई तक की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में किसानों को स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न, मक्का, गेहूं एवं अन्य रबी फसलों की बुवाई, कीट प्रबंधन, और फसल कटाई से जुड़ी तकनीकियों के बारे में बताया गया। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. के. एम. सिंह ने आलू की पैकेज प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर के बाद आलू की फसल में मेंकोजेब 2 ग्राम को पानी में घोलकर छिड़काव करना चाहिए।
साथ ही उन्होंने खर-पतवार नियंत्रण के लिए आवश्यक दवा के प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में मक्का एवं डां. संतोष कुमार, मृदा वैज्ञानिक, ने किसानों को मिट्टी जांच के माध्यम से सही फसल लगाने की सलाह दी। इस अवसर पर बीएओ शालिनी सिन्हा, कृषि समन्वयक निरंजन झा एवं सरवन कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक आकाश गुप्ता एवं प्रणव कुमार, किसान सलाहकार विवेक नंद दास और रवि सुमन भारती सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे। किसान गोष्ठी के माध्यम से किसानों को रबी फसलों की बेहतर पैदावार और फसल सुरक्षा के लिए आवश्यक ज्ञान प्रदान किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




