फार्मर रजिस्ट्री : शिवहर पहले, कटिहार दूसरे, तीसरे स्थान पर पूर्णिया के किसान
-हिन्दुस्तान खास : पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बिहार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले 85 लाख 53 हजार 570 किसानों में अब तक 23 लाख 80

पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बिहार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले 85 लाख 53 हजार 570 किसानों में अब तक 23 लाख 80 हजार 11 किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री करायी है। इसमें शिवहर पहले, कटिहार दूसरे तो पूर्णिया जिला तीसरे स्थान पर है। पूर्णिया जिला में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले 224630 किसान हैं जिसमें 100415 किसान फार्मर रजिस्ट्री करा चुके हैं। जिले में अभी तक कुल 187723 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। इसी तरह कटिहार जिला में कुल 204719 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। कटिहार जिला में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले 232076 किसानों में 122592 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री करायी है। किशनगंज जिला में 106243 की फार्मर रजिस्ट्री हुई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले 130594 किसानों में 57068 ने फार्मर रजिस्ट्री करा ली है। इसके अलावा अररिया जिला में अभी तक 166636 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री करायी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले 328187 किसानों में 107536 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री करायी है。
फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान :
--
-फार्मर रजिस्ट्री कराने में किसानों की सुस्ती को देखते हुए राज्य में विशेष अभियान भी शुरू किया गया है। इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले किसानों के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने पर उन्हें मिल रही सरकारी सुविधा से वंचित कर दिया जाएगा। फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान है। सभी सीएससी वसुधा केंद्रों पर पंजीकरण की सुविधा निःशुल्क है।
पंजीकरण को लेकर राज्य में विशेष अभियान :
--
-12 मई से 30 जून तक फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पंजीकरण करने के लिए अपने पंचायत के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, राजस्व कर्मचारी से सम्पर्क कर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर सीएससी ऑपरेटर द्वारा रजिस्ट्री कराई जा सकती है। किसान स्वयं से भी पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर,स्वयं के नाम से जमाबंदी आवश्यक दस्तावेज है।
पीएम किसान सम्मान योजना के लाभ से होंगे वंचित :
--
-पंजीकरण के बाद ही पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ, फसल बीमा, केसीसी सहायता अनुदान, फसल नुकसान पर वास्तविक क्षति का लाभ मिल सकता है। सभी योजनाओं का लाभ एक डिजिटल पहचान के साथ किया जाएगा। फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनाने पर पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ से वंचित किया जा सकता है।
बोले अधिकारी :
--
-पूर्णिया जिला में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले करीब 45 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। फार्मर रजिस्ट्री हर उन किसानों का होना है जिनके नाम से जमाबंदी है। चाहे वह पीएम किसान का लाभ ले रहे हों या फिर नहीं। जिले में अभी तक 187723 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है।
-हरिद्वार प्रसाद चौरसिया, जिला कृषि पदाधिकारी, पूर्णिया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


