सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को दी भावभीनी विदाई
हरदा, एक संवाददाता। मदन आदर्श मध्य विद्यालय हरदा के प्रधानाध्यापक राज किशोर यादव के सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

हरदा, एक संवाददाता।मदन आदर्श मध्य विद्यालय हरदा के प्रधानाध्यापक राज किशोर यादव के सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उन्हें सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। समारोह का संचालन अमरेश कुमार ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। शिक्षक ही बच्चों को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य काफी हद तक शिक्षक की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा पर निर्भर करता है, इसलिए सभी शिक्षक पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
कार्यक्रम में हाई स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुज कुमार, मुकेश कुमार, प्रमोद साह, दीपमाला कुमारी, खुशबू कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने अंगवस्त्र, कलम, डायरी और फूलमाला देकर श्री यादव को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने भी अपने प्रिय गुरु को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



