ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाचुनावी सरगर्मी में थमी कक्षा शुरू करने की कवायद.

चुनावी सरगर्मी में थमी कक्षा शुरू करने की कवायद.

विधानसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू होते ही कोरोना काल में बंद पढ़ाई को शुरू करने की कवायद भी थम गई है। विधानसभा चुनाव का आगाज होते ही चुनावी प्रशिक्षण में शिक्षक व प्राचार्य व्यस्त हो गये है। कई सरकारी...

चुनावी सरगर्मी में थमी कक्षा शुरू करने की कवायद.
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSat, 17 Oct 2020 03:46 AM
ऐप पर पढ़ें

विधानसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू होते ही कोरोना काल में बंद पढ़ाई को शुरू करने की कवायद भी थम गई है। विधानसभा चुनाव का आगाज होते ही चुनावी प्रशिक्षण में शिक्षक व प्राचार्य व्यस्त हो गये है। कई सरकारी विद्यालय व कॉलेजों को चुनाव का केंद्र बना दिया गया है। कहीं स्ट्रांग रुम तो कहीं चुनाव सामग्री का स्टोर रुम बनाया गया। कहीं चुनावी प्रशिक्षण चल रहा है, तो किसी विद्यालय का अधिग्रहण बाहर से आने वाले चुनावकर्मियों के लिए किया जा गया है।

पूर्णिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद कमाल ने कहा कॉलेज में स्ट्रॉंग रुम बनाया गया है। चुनावी गतिविधियां शुरू होते ही पठन-पाठन शुरू करने की कवायद रुक गयी है। इधर जिला स्कूल के प्राचार्य डॉ. बीपी यादव बताते है कि जिला स्कूल का भी अधिग्रहण जिला प्रशासन के द्वारा किया गया है। चुनाव संबंधी सामग्री जिला स्कूल में ही रखे जा रहे हैं। विद्यालय के अधिकांश कमरे जिला प्रशासन के अधीन है, ऐसी स्थिति में पढ़ाई संभव नहीं है। इसके साथ ही उनके साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति चुनावी कार्य में जिला प्रशासन के द्वारा की गयी है। इसके चलते चुनाव को लेकर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षक व्यस्त है। वहीं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के प्राचार्य अशोक यादव बताते हैं कि विधान सभा चुनाव को लेकर उनके साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति चुनावी कार्यों में की गयी है। इसके चलते चुनावी प्रशिक्षण में सभी भाग लेने अक्सर जा रहे हैं। मतदान और चुनाव परिणाम की घोषणा की उपरांत ही विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था सुचारु हो पायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें