नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेज में नामांकन शुरू

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

हरदा के केनगर प्रखंड में नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेज कामाख्या स्थान में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाचार्या ने बताया कि कला संकाय के छह विषयों में 135 सीटें निर्धारित की गई हैं। इस कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा में सहूलियत मिलेगी।

नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेज में नामांकन शुरू

हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड अंतर्गत नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेज कामाख्या स्थान में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नामांकन शुरू होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रो. कुमारी मृदुलता ने बताया कि विश्वविद्यालय के आदेशानुसार कॉलेज में कला संकाय के छह विषयों में पढ़ाई की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन छह विषयों में कुल 135 सीटें निर्धारित की गई हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब तक 20 छात्र-छात्राओं ने अपना नामांकन करा लिया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में नामांकन को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह है और आने वाले दिनों में नामांकन संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है।

स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होने से छात्र-छात्राओं को अब दूर-दराज के कॉलेजों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक हीराचंद्र मेहता, प्रधान लिपिक छाया कुमारी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि केनगर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहूलियत मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।