
हरदा बाजार में विश्वकर्मा पूजा को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हरदा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वकर्मा पूजा को लेकर भारी उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं ने पूजा की सामग्री की खरीदारी की और बाजार में रौनक बनी रही। पूजा के लिए दुकानों की विशेष सफाई की गई और...
हरदा, एक संवाददाता। हरदा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वकर्मा पूजा को लेकर भारी उत्साह देखा गया। पूजा की तैयारियों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही हरदा बाजार में उमड़ पड़ी। लोगों ने पूजा से संबंधित सामग्री जैसे फल, मिष्ठान्न, केला, माला, धूपदानी आदि की जमकर खरीदारी की। हरदा क्षेत्र के रहुआ, गंगेली, गोआसी, मजरा, सहरा, सतकोदरिया, कबैया सहित कई पंचायतों से श्रद्धालु बाजार पहुंचे। बाजार में दिनभर रौनक बनी रही। दुकानदारों ने बताया कि पूजा के अवसर पर बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिससे व्यापारियों में भी खुशी का माहौल है। इस अवसर पर मशनरी दुकानों और गैरेजों की विशेष सफाई की गई।

उन्हें फूलों, रंग-बिरंगे बल्बों और पंडालों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की तैयारी की जा रही है। विश्वकर्मा पूजा पर श्रद्धालु अपने औजारों, मशीनों और वाहनों की पूजा करते हैं। यह पर्व विशेष रूप से कारीगरों, श्रमिकों और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आस्था और सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




