ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियामहादलित टोला में वर्षों बाद भी नहीं बनी पक्की सड़क, परेशानी

महादलित टोला में वर्षों बाद भी नहीं बनी पक्की सड़क, परेशानी

श्रीनगर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में महादलित टोला में कच्ची एवं...

महादलित टोला में वर्षों बाद भी नहीं बनी पक्की सड़क, परेशानी
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाFri, 30 Jul 2021 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीनगर। एक संवाददाता

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में महादलित टोला में कच्ची एवं उबड़ खाबड़ ईट सोलिंग सड़क पर वर्षों के बाद भी जीर्णोद्धार नहीं हुआ। नतीजतन इस सड़क से वाहन की आवाजाही में लोगों को काफी परेशानी होती है। खासकर बरसात होने के साथ ही वाहन पलटने या फंसने की आशंका बनी रहती है। प्रखंड क्षेत्र के जगैली पंचायत के वार्ड संख्या 8 महादलित टोला में पक्की सड़क नहीं बनने से लोगों में रोष व्याप्त है। लगभग 600 की आबादी वाला महादलित टोला कई वर्षों से पक्की सड़क के अभाव में जीवन गुजार रहे हैं। वहीं किसानों को खेत से फसल घर लाने या फिर मंडी ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने में पक्की सड़क तक खाट पर लादकर ले जाना पड़ता है। ग्रामीण पननालाल रजवाड़, परमानंद रजवाड़, अशोक रजवाड़, श्याम रजवाड़, गुलशन रजवाड़, लक्ष्मी रजवाड़, गोपाल रजवाड़, मनीष रजवाड़, राजेश रजवाड़, करण रजवाड़ आदि ने बताया कि स्थानीय जन प्रतिनिधि से बारंबार निवेदन करने के बाद भी अब तक सड़क नहीं बनी है। पक्की सड़क नही बनने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण ने अतिशीघ्र महादलित टोला में पक्की सड़क बनाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें