होली को लेकर ट्रेनों में भारी भीड़, बनमनखी रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा कड़ी

Feb 27, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

-26purn36-बनमनखी रेलवे जंक्शन पर डॉग स्क्वायड की मदद से ट्रेन की बगियों एवं रेलवे स्टेशन पर सघन जांच करते रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी

होली को लेकर ट्रेनों में भारी भीड़, बनमनखी रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा कड़ी

बनमनखी, संवाद सूत्र। आगामी होली पर्व के मद्देनजर ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टिकोण से रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को बनमनखी आरपीएफ पोस्ट कमांडर विजय शंकर के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड की टीम ने आरपीएफ के अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों के साथ पूर्णिया -सहरसा रेल खंड स्थित बनमनखी रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म परिसर एवं यहां आने वाली ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया। गाड़ी संख्या 75266 पूर्णिया कोर्ट बिहारीगंज सवारी गाड़ी के आगमन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन की कोचों जांच की गई, जबकि गाड़ी संख्या 55 570 सहरसा -पूर्णिया कोर्ट सवारी गाड़ी के प्लेटफार्म संख्या एक पर आगमन पर ट्रेन के डब्बे खंगाले गये।

विजय शंकर ने बताया कि आगामी होली पर्व को लेकर सुरक्षा के नजरिये से बनमनखी रेलवे जंक्शन पर प्लेटफॉर्म क्षेत्र एवं संबंधित ट्रेनों के कोचों में संदिग्ध एवं लावारिस वस्तुओं की जांच की गई है। सघन जांच अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। यात्री सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल अलर्ट मोर्ड में है ताकि ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। गौरतलब है कि बड़ी तादाद में परदेस में रहने वाले लोग होली के अवसर पर घर लौट रहे हैं जिसको लेकर विभिन्न ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।