Empowerment and Self-Reliance Shri Utsav Program by Terapanth Women s Mandal नारी सशक्तीकरण एवं स्वाबलंबन को लेकर श्रीउत्सव कार्यक्रम का आयोजन, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsEmpowerment and Self-Reliance Shri Utsav Program by Terapanth Women s Mandal

नारी सशक्तीकरण एवं स्वाबलंबन को लेकर श्रीउत्सव कार्यक्रम का आयोजन

-महिलाओं ने लगाए अलग-अलग स्टॉल, जमकर खरीदारी पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन पर नारी सशक्तीकरण,आत्मनिर्भर व स

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 28 Dec 2024 12:51 AM
share Share
Follow Us on
नारी सशक्तीकरण एवं स्वाबलंबन को लेकर श्रीउत्सव कार्यक्रम का आयोजन

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन पर नारी सशक्तीकरण,आत्मनिर्भर व स्वालंबन को लेकर तेरापंथ महिला मंडल गुलाबबाग द्वारा तेरापंथ भवन में श्रीउत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गुलाबबाग के अलावा फारबिसगंज, दालकोला, पूर्णिया की महिलाओं द्वारा स्टॉल लगाये गये। स्टाल से अच्छी खरीददारी के साथ-साथ व्यंजन का लुत्फ उठाया। स्टॉल में कपड़े, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक, गृह कुटीर मे बने खान पान के समान, विभिन्न व्यंजन, फास्ट फूड एवं खेल के सामान को शामिल किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के द्वारा किया गया। उपमेयर पल्लवी गुप्ता ने फीता काटकर श्रीउत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर पूर्णिया सदर के विधायक विजय खेमका मौजूद थे। वहीं महासभा से नेमचंद बैद, स्थानीय सभा के उपाध्यक्ष मनोज पुगलिया, मंत्री सुनील भंसाली, तेयुप अध्यक्ष अरुण संचेती, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल से सीमा बैद, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद से प्रवीण नवलखा, टीपीफ के अध्यक्ष संजय संचेती आदि उपस्थिति रहे। महिला मंडल अध्यक्ष शांता संचेती ने बताया कि देश भर की अनेको शाखाओं में इस कार्यक्रम का बहुत अच्छे ढंग से आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में महिला मंडल गुलाबबाग द्वारा नारी शक्ति के स्वालम्बन व आत्मनिर्भरता को बढ़ाने को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे समाज के प्रत्येक वर्ग ने अपना भरपूर सहयोग व योगदान दिया है। मंडल की मंत्री रेखा डागा ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि महिला मंडल के सभी सदस्यों का हमे भरपूर सहयोग मिला है। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की लगभग 400 शाखाएं देश भर में नारी व कन्या सशक्तिकरण के लिए विभिन्न आयामों के द्वारा उपयोगी कार्यकमों का संचालन करती है। कार्यक्रम में सम्पूर्ण समाज ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।