Purnia News: 13 वर्षों तक शिक्षा की अलख जगाने वाली शिक्षिका की भावभीनी विदाई
Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज नगर पंचायत के मध्य विद्यालय बरहकोना में शनिवार को शिक्षिका सविता कुमारी के सेवानिवृत्ति के अवसर

Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज नगर पंचायत के मध्य विद्यालय बरहकोना में शनिवार को शिक्षिका सविता कुमारी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके 13 वर्षों के समर्पित शिक्षकीय योगदान को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। समारोह का माहौल भावुक रहा और कई शिक्षक व ग्रामीण उनकी विदाई पर भावुक हो उठे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्यामवीर यादव ने उन्हें शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी ई. सुनील कुमार ने कहा कि सविता कुमारी ने अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की।
शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। वक्ताओं ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, बल्कि उनका ज्ञान और संस्कार समाज को निरंतर दिशा देते रहते हैं। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नृपेन्द्र झा, बालकृष्ण यादव, शंकर यादव, विश्वकर्मा मेहता, पुलकित ऋषि, गोपाल मंडल सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


