Purnia News: बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ताओं में रोष
Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। हरदा फीडर से जुड़े हरदा, गंगेली, कबैया, रहुआ, सतकोदरिया, मजरा समेत आसपास की पंचायतों में पिछले एक माह से बिजली की अनियमित आपूर

Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। हरदा फीडर से जुड़े हरदा, गंगेली, कबैया, रहुआ, सतकोदरिया, मजरा समेत आसपास की पंचायतों में पिछले एक माह से बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। पिछले दो दिनों से स्थिति और खराब होने की बात उपभोक्ताओं ने कही है। उपभोक्ताओं के अनुसार बिजली जाने के बाद कई-कई घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं होती है। खासकर शाम से रात के बीच दस से बारह बार तक बिजली कटौती होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं अंकित कुमार, अरविंद मंडल, रणधीर कुमार सिंह, मिथुन कुमार, सुबोध ठाकुर, ललन कुमार और जलील बैठा ने बताया कि कई बार पूरी रात बिजली नहीं रहती है।
इसके अलावा कम वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। उमस भरी गर्मी में बिजली की लगातार कटौती से रात में लोगों को जागकर समय बिताना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।


