Purnia News: व्यापार मंडल सहयोग समिति अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में
Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा कोठी प्रखंड में व्यापार मंडल सहयोग समिति के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए नामां

Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा कोठी प्रखंड में व्यापार मंडल सहयोग समिति के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क शुरू कर दिया है। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। अध्यक्ष पद के लिए मणिकांत कुमार यादव, अमरेंद्र कुमार यादव और विवेक कुमार उर्फ ललटू यादव मैदान में हैं। नामांकन समाप्त होने के बाद तीनों प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जनसंपर्क तेज कर दिया है। बड़हरा कोठी प्रखंड में व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष का चुनाव कुल 22 मतदाताओं के मताधिकार से होगा।
चयनित अध्यक्ष जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया में भी भूमिका निभाएंगे। इसी कारण चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की समीक्षा 19 से 21 सितंबर के बीच होगी। 23 सितंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी, जबकि 30 सितंबर को मतदान के साथ मतगणना भी कराई जाएगी। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी आश्वनी कुमार ने बताया कि व्यापार मंडल सहयोग समिति चुनाव को लेकर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। चुनाव को लेकर सभी पहलुओं पर नजर रखी जा रही है।


