हल्की बारिश में चरमराई बिजली व्यवस्था, 14 घंटे अंधेरे में रहे दो पंचायतों के लोग
बायसी, एक संवाददाता। बायसी प्रखंड के पुरानागंज और सुगवामहानंदपुर पंचायत में बिजली की लगातार आंख-मिचौली से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।

बायसी, एक संवाददाता। बायसी प्रखंड के पुरानागंज और सुगवामहानंदपुर पंचायत में बिजली की लगातार आंख-मिचौली से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। हल्की बारिश और हवा चलने के साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे दोनों पंचायतों के हजारों लोगों को घंटों अंधेरे में रहना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में बिजली कटौती अब आम समस्या बन चुकी है। हर रोज सुबह और शाम के समय बिजली गुल हो जाती है। बीते दिनों हल्की आंधी और बारिश के बाद बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे पुरानागंज, सुगवामहानंदपुर, खुटिया समेत आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया।
बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। मोटर और पानी के अन्य उपकरण बंद रहने से कई घरों में पानी के लिए हाहाकार मच गया। मोबाइल चार्जिंग, घरेलू कार्य और छोटे कारोबार भी प्रभावित हुए। मुख्य प्रतिनिधि रशीद राजा ने बताया कि बीते 24 घंटे में करीब 12 से 14 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के कारण आम लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। हल्की आंधी और बारिश के बाद पुरानागंज एवं सुगवामहानंदपुर पंचायत में करीब 14 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी और गर्मी के कारण काफी परेशानी हुई। इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि तेलता फीडर की बिजली लाइन में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण दोनों पंचायतों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। खराबी दूर करने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


