ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियासरसी का अठिया समेत आठ बदमाश गिरफ्तार

सरसी का अठिया समेत आठ बदमाश गिरफ्तार

पूर्णिया | हिन्दुस्तान संवाददाता पूर्व जिला परिषद सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह...

सरसी का अठिया समेत आठ बदमाश गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSun, 23 Jan 2022 04:02 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया | हिन्दुस्तान संवाददाता

पूर्व जिला परिषद सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह और सहरसा जिला के चैनपुर निवासी दरोगा पुत्र नीरज कुमार झा हत्याकांड मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक दयाशंकर, ने शनिवार को कर दिया। सरसी का आशीष कुमार सिंह उर्फ अठिया समेत हत्याकांड में शामिल लाइनर शूटर और षड्यंत्र कर्ता समेत आठ लोगों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।

केहाट थाना कांड संख्या 19/2022 व सरसी थाना कांड संख्या 158/ 2021 एवं 145 / 2020 में शामिल आशीष सिंह उर्फ अठिया, केहाट थाना कांड संख्या 19/2022, सरसी थानाकांड संख्या 158/2021, 145/2021 मामले में मारवाड़ी धर्मशाला जिला नवगछिया निवासी केशव कुमार झा, केहाट थाना कांड संख्या 19/ 20 22, सरसी थाना कांड संख्या 158 /2021,145 /2020, 146 /2021 मामले में हयाघाट जिला दरभंगा निवासी छोटू सिंह उर्फ ऋषिकेश उर्फ पत्थर सिंह, लाइनर केहाट थाना कांड संख्या 19/ 2022 मामले में सरसी थाना क्षेत्र निवासी सिंटू कुमार सिंह नामजद आरोपी बनाये गये थे। मौके पर सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज, एसआईटी अध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी आनंद मोहन गुप्ता, मरंगा थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, सदर थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर, तकनीकी सेल के प्रभारी पंकज आनंद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें