घर पर ही रह कर नमाज अदा कर मनाई ईद
घर पर ही रह कर नमाज अदा कर मनाई ईद

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाTue, 26 May 2020 01:54 AM
ऐप पर पढ़ें
लॉकडाउन के कारण लोगों ने ईद की नवाज अपने घरों एवं छत पर अदा की। मस्जिदों और ईदगाह में दो-चार लोग ही नमाज अदा करते देखे गए। लोगों ने लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन किया। वहीं लोगों ने घर पर ही परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर सेवई का रसस्वादन कर किया। जलालगढ़ प्रखंड के पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए ईद की नमाज अदा की। ईद को लेकर बच्चों में काफी खुशी देखी गई। मगर इस बार लॉकडाउन के कारण लोगों में पिछले सालों के मुकाबले उत्साह में कमी नजर आई।
