कृषि छात्रों ने सुधा डेयरी एवं स्टार्टअप कंपनी का किया शैक्षणिक भ्रमण
कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के अंतर्गत आयोजित एआईए अटैचमेंट कार्यक्रम में अंतिम वर्ष के आरएडब्ल्यूई छात्रों ने सुधा डेयरी और एग्रीगेट स्टार्टअप कंपनी का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने दुग्ध प्रसंस्करण, गुणवत्ता प्रबंधन और मखाना प्रसंस्करण की प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की, जिससे उनके उद्यमिता कौशल में विकास हुआ।

जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के अंतर्गत आयोजित एआईए अटैचमेंट कार्यक्रम में शामिल भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के आरएडब्ल्यूई (रावे) छात्रों ने मरंगा स्थित सुधा डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण किया।
सुधा डेयरी का भ्रमण
भ्रमण के दौरान छात्रों ने दुग्ध प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन की विभिन्न प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। डेयरी प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने छात्रों को दूध, दही एवं लस्सी जैसे उत्पादों के निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग एवं भंडारण की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
स्वच्छता और गुणवत्ता प्रबंधन
कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक ज्योति एवं आदित्य ने डेयरी उद्योग में स्वच्छता, गुणवत्ता प्रबंधन तथा उद्यमिता विकास से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर छात्रों को मार्गदर्शन दिया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने डेयरी आधारित उद्यम स्थापित करने तथा स्वरोजगार के अवसरों की भी जानकारी प्राप्त की।
एग्रीगेट स्टार्टअप कंपनी का भ्रमण
इसके बाद छात्रों ने एग्रीगेट स्टार्टअप कंपनी का भ्रमण किया जहां मखाना प्रसंस्करण से संबंधित आधुनिक तकनीकों एवं मशीनों का प्रदर्शन किया गया। कंपनी के विशेषज्ञों ने मखाना सफाई, ग्रेडिंग, रोस्टिंग, पॉपिंग एवं पैकेजिंग में उपयोग होने वाली मशीनों की कार्यप्रणाली छात्रों को समझाई। विशेषज्ञों ने स्टार्टअप आधारित कृषि उद्यम, ब्रांडिंग, विपणन तथा मूल्य संवर्धन के महत्व पर भी प्रकाश डाला। शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से छात्रों में उद्यमिता कौशल का विकास हुआ तथा कृषि आधारित उद्योगों की व्यावहारिक समझ मजबूत हुई।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


