Purnia News: दालकोला चेकपोस्ट से 3.852 किलो गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग की टीम ने रविवार को दालकोला चेकपोस्

Purnia News: दालकोला चेकपोस्ट से 3.852 किलो गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग की टीम ने रविवार को दालकोला चेकपोस्ट से 3.852 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर समेकित जांच चौकी दालकोला चेकपोस्ट पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में मद्यनिषेध टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजा बरामद किया। मौके से तस्करी में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मद्यनिषेध विभाग की टीम ने जब्त गांजा और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बायसी थाना को सौंप दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: दालकोला चेकपोस्ट से 3.852 किलो गांजा जब्त, एक गिरफ्तार