साहित्यकार डॉ. निरुपमा राय को मिला ‘नारायणी सुषमा स्वराज राष्ट्रीय महिला सम्मान
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्णिया की वरिष्ठ साह

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्णिया की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. निरुपमा राय को प्रतिष्ठित “नारायणी सुषमा स्वराज राष्ट्रीय महिला सम्मान” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सर्वहित कल्याण सेवा समिति, मेरठ एवं भारत सरकार द्वारा अनुमोदित पर्यावरण केंद्रित त्रैमासिक पत्रिका ‘हरित पर्याय के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2010 से प्रदान किया जा रहा है। इस वर्ष का सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें भारत की पहली महिला शंकराचार्य जगद्गुरु मां त्रिकाल भवन्ता सरस्वती माता जी के कर-कमलों से डॉ. निरुपमा राय को यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में बांसुरी स्वराज, अरुण गोविल, तथा अन्य विशिष्ट गणमान्य लोग शामिल थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मा. डॉ. श्याम बिहारी गुप्ता ने की, जबकि संयोजन का दायित्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं विश्वविद्यालय की बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ. मधु वत्स ने निभाया। इस अवसर पर संस्था की त्रैमासिक पत्रिका ‘हरित पर्याय में प्रकाशित डॉ. निरुपमा राय के चर्चित आलेख “अथर्ववेद में गाय का वर्णन” की भी व्यापक सराहना की गई। डॉ. राय को मिले इस सम्मान ने न केवल पूर्णिया का गौरव बढ़ाया है, बल्कि भारतीय संस्कृति, साहित्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




