ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाटीका नहीं लेने वालों की खोज, घर-घर सर्वे अभियान

टीका नहीं लेने वालों की खोज, घर-घर सर्वे अभियान

पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता कोविड का टीका नहीं लेने वालों की खोज की जा रही...

टीका नहीं लेने वालों की खोज, घर-घर सर्वे अभियान
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाTue, 19 Oct 2021 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता

कोविड का टीका नहीं लेने वालों की खोज की जा रही है। आशा व आंगनवाड़ी द्वारा घर-घर सर्व अभियान के तहत वंचित लाभार्थियों की खोज की जा रही है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. एस. के. वर्मा ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान के बाद से अब जिले के सभी क्षेत्रों में आशा,आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा टीका से वंचित लाभार्थियों की खोज की जा रही है। इसके लिए सभी आशा, आंगनबाड़ी सेविकाओं को उनके क्षेत्र की मतदाता सूची जारी की गयी है। मतदाता सूची के अनुसार आशा, सेविकाओं द्वारा लोगों के घर-घर जाकर टीकाकृत व टीकाकरण से वंचित व्यक्तियों की सूची तैयार करनी है। आशा व आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा घर-घर सर्वे के दौरान मतदाता सूची में ही निशान लगाकर लोगों के टीकाकरण की जानकारी दर्ज करनी है। सर्वे में मतदाता सूची में पहली डोज से आच्छादित लाभार्थी पर 01, दोनों डोज से आच्छादित लाभार्थी पर 02 लिखा जाएगा। अबतक टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों में टीका लगाने के लिए तैयार लाभार्थी पर , घर पर किसी कारण अनुपस्थित होने पर एक्स ए, गांव से बाहर शिफ्ट होने पर एक्स एस, उक्त व्यक्ति की मृत्यु होने की स्थिति में एक्स डी तथा किसी भी कारण से टीका लगाने से इनकार करने की स्थिति में एक्स आर लिखा जाएगा। आशा व आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा प्रतिदिन सर्वे रिपोर्ट प्रखंड स्तरीय नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। उक्त सूची के आधार पर 22 अक्टूबर को विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित कर छूटे हुए लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें