Purnia News: आपसी समन्वय से जिला के गजेटियर प्रारूप का प्रकाशन बेहतर ढंग से कराएं
Purnia News: -09purn29-डीएम की अध्यक्षता में जिलास्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति की बैठक आयोजित। पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्य

Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के साथ जिलास्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति की महत्वपूर्ण बैठक महानंदा सभागार में की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी और इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट (आईएचडी) नई दिल्ली के गजेटियर समिति के प्रतिनिधिगण द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया गया। आईएचडी द्वारा तैयार की गई जिला गजेटियर की प्रारंभिक पाण्डुलिपि तथा संबंधित विभागों द्वारा समर्पित की गई विवरणी एवं आंकड़ों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।बैठक में डॉक्टर अन्तरा सिंह (आईएचडी) की प्रतिनिधि ने संबंधित विभागों द्वारा समर्पित की गई विवरण एवं आंकड़ों की विस्तृत प्रस्तुति दी गई।
पाण्डुलिपि में समाहित प्रशासनिक,सामाजिक,आर्थिक,सांस्कृतिक एवं विकासात्मक तथ्यों तथा विभागवार आंकड़ों पर विस्तार से विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी विभागों के पदाधिकारियों द्वारा पाण्डुलिपि का परीक्षण करने के उपरांत संबंधित अधिकारियों द्वारा कुछ छूटे हुए स्थल एवं आंकड़ों की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय से जिला के गजेटियर प्रारुप का प्रकाशन बेहतर ढंग से कराएं। जिला का इतिहास बहुत पुराना है। यदि कोई भी ऐतिहासिक एवं धरोहर स्थल तथा अद्मतन आंकड़े और जिले के विकसित संरचनाएं छुटी हुई हैं तो उसे अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। ताकि अंतिम प्रकाशन पूर्णतः तथ्यपरक एवं त्रुटिरहित हो सके। जिले के ऐतिहासिक भौगोलिक, सामाजिक,आर्थिक एवं प्रशासनिक स्वरूप का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा। बैठक में अपर समाहर्ता रवि राकेश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय राजकुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी आपदा सुजय कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (विद्युत) तथा जिला गजेटियर समिति के सदस्य सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


