Purnia News: चार फरियादियों ने बताई समस्याएं
हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Purnia News: -28purn11-फरियादियों से संवाद करते हुए डीएम। पूर्णिया। सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय में डीएम अंशुल कुमार ने आमज

Purnia News: पूर्णिया। सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय में डीएम अंशुल कुमार ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए चार फरियादियों द्वारा आवेदन देकर अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं बताई गईं। प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से आमजन से संवाद किया जा रहा है।


