Purnia News: ऑफलाइन-ऑनलाइन जो भी पत्र प्राप्त हो सभी का संधारण लॉगबुक में करें

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -कार्यालयों में पत्रों की कम प्राप्ति पर डीएम ने जताई चिंता पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यालय लिपिकों व प्रधान लिपिकों को निर्

Purnia News: ऑफलाइन-ऑनलाइन जो भी पत्र प्राप्त हो सभी का संधारण लॉगबुक में करें

Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यालय लिपिकों व प्रधान लिपिकों को निर्देश दिया है कि कार्यालय में प्राप्त सभी पत्रों की संधारण लॉगबुक में अनिवार्य रूप से प्रविष्टि करें तथा पत्रों का रख-रखाव सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यालयों में पत्रों की कम प्राप्ति पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि पत्र ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन, किसी भी माध्यम से प्राप्त हो, सभी का संधारण लॉगबुक में किया जाना सुनिश्चित करें। निर्देश दिया कि आवश्यक पत्रों पर नियमानुसार मार्किंग करते हुए उन्हें त्वरित रूप से संचिका में प्रस्तुत करें। साथ ही महत्वपूर्ण पत्रों को अपनी डायरी में भी अंकित करें, ताकि उसे ससमय निष्पदित करने में सुविधा हो।

जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में प्रधान लिपिकों की मासिक समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने आगामी बैठक से पूर्व रोकड़ पंजी पर निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी का हस्ताक्षर सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित सभी लिपिकों-प्रधान लिपिकों को निर्देश दिया गया कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को उनके सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी देय सेवांत लाभ दिया जाएं। इसके लिए सेवानिवृत्ति की निर्धारित तिथि से कम-से-कम छह माह पूर्व आवश्यक तैयारियां पूरी करते हुए संबंधित कर्मियों को देय लाभों की गणना कर लें। जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में आयोजित सहयोग शिविर, विद्यार्थी सहयोग शिविर एवं संत गुरु रविदास विकास शिविर के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा अशिक्षित एवं जरूरतमंद नागरिकों को शिविर की जानकारी एवं संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में सभी लिपिकों-प्रधान लिपिकों को निर्देश दिया गया कि सीपी ग्राम से संबंधित कोई भी मामला 30 दिनों से अधिक लंबित न रहे। साथ ही संचिकाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी द्वारा जनता दरबार में “सबका सम्मान, जीवन आसान” के तहत प्राप्त लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने तथा सहयोग पोर्टल से संबंधित लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जाँच विनय कुमार साह, स्थापना उप समाहर्ता इंद्रजीत कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।-------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: ऑफलाइन-ऑनलाइन जो भी पत्र प्राप्त हो सभी का संधारण लॉगबुक में करें