Purnia News: पूर्णिया के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 27 से 29 अगस्त तक टेक होम राशन का वितरण
Purnia News: -टीएचआर वितरण की होगी जांच, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर

Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 27 से 29 अगस्त तक टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण किया जाएगा। टेक होम राशन के वितरण की जाँच के लिए जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी जाँच पदाधिकारी टीएचआर वितरण के लिए उक्त सुनिश्चित तिथि को अपने-अपने आवंटित प्रखंड के पंचायत में भ्रमणशील रह कर टेक होम राशन वितरण की जाँच करते हुए निर्धारित प्रपत्र में जाँच प्रतिवेदन जिला प्रोग्राम कार्यालय आईसीडीएस पूर्णिया में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। यह वितरण फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम/ ई-केवायसी के माध्यम से अनिवार्य रूप से किया जाना है। आँगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों को रेसीपी के अनुरूप रेडी टू कुक सामग्री वेट मशीन द्वारा तौलकर निर्धारित मात्रा में उपलब्ध कराया जायेगा। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आँगनबाड़ी केन्द्र पर वेट मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सभी महिला पर्यवेक्षिका अपने-अपने क्षेत्र के सभी केंद्रों पर वितरण की निगरानी करेंगी। सभी आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका अपने केंद्र पर शत-प्रतिशत लाभार्थियों का एफआरएस सत्यापन सुनिश्चित करते हुए वितरण करना सुनिश्चित करेंगी। सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील किया गया है कि टेक होम राशन वितरण के समय अपना बहुमूल्य समय आँगनबाड़ी केन्द्र पर देने का कष्ट किया जाये। सभी संबंधित लाभार्थियों से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित तिथि पर अपने आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित होकर एफआरएस के माध्यम से टेक होम राशन प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
क्या है जरूरी :
-लाभार्थी:- 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चे, गर्भवती महिलाएँ, धात्री माताएँ एवं अति कुपोषित बच्चे।
वितरण अवधि
:- दिनांक 27.08.2026 से 29.08.2026 तक, समय - प्रातः 10:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक निर्धारित है।
वितरण स्थल
:- संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र।
आवश्यक दस्तावेज
:- लाभार्थी/लाभार्थी की माता की उपस्थिति अनिवार्य है। पोषण ट्रैकर पर एफआरएस के माध्यम से सत्यापन के पश्चात् ही टीएचआर का वितरण किया जाएगा।


