Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsDistribution of Blankets to Needy Families in Kenagar Amid Severe Cold
जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण

जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण

संक्षेप:

केनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार ने सरकारी योजनाओं के तहत जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इसका उद्देश्य शीतलहर में गरीब परिवारों को राहत प्रदान करना और उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था। कुल 510 जरुरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए।

Jan 10, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

केनगर, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार केनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार द्वारा सरकारी योजनाओं से प्रदत्त प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य शीतलहर के दौरान निर्धन व असहाय परिवारों को राहत प्रदान करना तथा उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था। उल्लेखनीय है कि सरकारी योजनाओं से बीडीओ आशीष कुमार तथा केनगर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के कुल 510 जरुरतमंद लोगों को संयुक्त रूप से कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत स्तर पर सरकारी स्तर के अलावा क्षेत्र के सुव्यवस्थित लोगों के सामूहिक प्रयासों से ही जनकल्याण संभव है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने उपस्थित लोगों से ठंड में विशेष सर्तकता बरतने और प्रशासन द्बारा जारी सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की। कंबल वितरण के दौरान लाभार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। ................................. प्रखंड में गरीबों के बीच कंबल वितरण जलालगढ़, एक संवाददाता। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जलालगढ़ प्रखंड प्रशासन द्वारा निरीह, निसहाय और गरीब लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रखंड के दस पंचायतों में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत दनसार पंचायत के महादलित टोला से की गई, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी ने स्वयं उपस्थित होकर दस गरीब एवं निसहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने बताया कि पूरे प्रखंड में कुल 300 कंबल वितरित किए जाने हैं, जिसके तहत प्रत्येक पंचायत में 30-30 कंबल दिए जाएंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जानकारी दी कि सभी पंचायत सचिवों को मुखिया के सहयोग से कंबल वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कंबल का वितरण केवल वास्तविक रूप से जरूरतमंद, निरीह और निसहाय गरीब लोगों के बीच ही किया जाए और इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप शर्मा, मनीष कुमार, वसीम अहमद, प्रमोद कुमार मिश्रा, फिरोज कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे। ...................................... ठंड को लेकर प्रखंड मुख्यालय में अलाव की व्यवस्था बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के द्वारा बड़हरा बाजार के विभिन्न जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा ने बताया की लगातार ठंड को देखते हुए कई इलाकों मे अलाव की व्यवस्था की गई है। इसमें बड़हरा बाजार के विभिन्न सार्वजनिक जगहों जैसे कबूतरा स्थान, बस स्टैंड,अस्पताल, प्रखंड परिसर, गुदरीहाट, लोहार पट्टी आदि शामिल है। अलाव की व्यवस्था पर उप मुखिया मनोज कुमार दास, कॉग्रेस नेता अमित कुमार, समिति सदस्य जयश्री कुमारी, बिजेंद्र कुमार, राजन सिंह, गगन कुमार, पंकज कुमार आदि ने साधुवाद दिया।