अस्पतालों में फायर ऑडिट और बाढ़ सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

पूर्णिया में आपदा प्रबंधन विभाग की उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें अस्पतालों के लिए नए सुरक्षा मानकों पर चर्चा की गई। बैठक में आग, बाढ़ और भूकंप जैसी आपदाओं से सुरक्षा के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया। सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में 'फायर ऑडिट' और 'फ्लड रेजिलिएंस' सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अस्पतालों में फायर ऑडिट और बाढ़ सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

पूर्णिया। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी जिलों के पदाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के साथ एक उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गयी। बैठक राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा अस्पतालों के लिए तैयार किए जा रहे नए सुरक्षा मानकों और दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन के संबंध में बुलाई गई थी। ​बैठक में अस्पतालों को भविष्य की आपदाओं जैसे आग, बाढ़ या भूकंप से सुरक्षित बनाने के लिए निर्धारित मानकों पर विस्तृत चर्चा की गई। ​विभाग द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में 'फायर ऑडिट' और 'फ्लड रेजिलिएंस' (बाढ़ सुरक्षा) सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल का नुकसान न हो।

इस वीसी में पूर्णिया से अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), एडीएमओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक( स्वास्थ्य) अस्पताल उपाधीक्षक (जीएमसीएच) और जिला अग्निशमन पदाधिकारी, सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।