मिश्रीनगर चौक का यात्री शेड बदहाल, राहगीरों को नहीं मिल रही राहत
जलालगढ़, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत मिश्रीनगर चौक पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया जिला परिषद का यात्री शेड बदहाली

जलालगढ़, एक संवाददाता।पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गतमिश्रीनगर चौक पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया जिला परिषद का यात्री शेड बदहाली का शिकार हो गया है। करीब 4 लाख 71 हजार 200 रुपये की लागत से निर्मित यह शेड अपने उद्देश्य को पूरा करने में विफल साबित हो रहा है। शेड के आसपास फैली गंदगी, कूड़ा-कचरा और सामने बने गहरे गड्ढे के कारण यहां अक्सर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। खासकर बारिश के दिनों में यह स्थल पूरी तरह पानी से भर जाता है, जिससे यात्रियों को इसका उपयोग करने में कठिनाई होती है। दुर्गंध के कारण यहां खड़ा रहना भी मुश्किल हो जाता है।
मिश्रीनगर चौक प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित एक व्यस्त स्थान है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। बावजूद इसके, शेड के रख-रखाव के अभाव में यात्रियों को धूप और गर्मी में खुले आसमान के नीचे इंतजार करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग इस यात्री शेड का उपयोग दोपहिया वाहन पार्किंग के रूप में कर रहे हैं, जिससे इसकी उपयोगिता और भी घट गई है।....सुधार की मांग:ग्रामीण कुतुबुद्दीन अंसारी, बबलू कुमार विश्वास, शशि कुमार विश्वास, सत्यनारायण विश्वास एवं कृष्णानंद विश्वास ने बताया कि यहां दो यात्री शेड बने हैं। एक पंचायत समिति फंड से 1 लाख 90 हजार 300 रुपये और दूसरा जिला परिषद मद से 4 लाख 71 हजार 200 रुपये की लागत से बनाया गया है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने सुझाव दिया है कि शेड के सामने मिट्टी भराई, नियमित साफ-सफाई और एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाए, जिससे इसकी उपयोगिता बढ़ सके। बढ़ती गर्मी और लू के बीच खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को छांव की सख्त जरूरत है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द यात्री शेड का जीर्णोद्धार कराया जाए ताकि सरकारी धन का सही उपयोग हो और आम लोगों को राहत मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


