Purnia News: कांवरिया भक्तों की सेवा केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि बाबा भोलेनाथ की सेवा का ही एक पवित्र स्वरूप

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -28purn34-महापौर विभा कुमारी ने बोल बम सेवा शिविर का उद्घाटन किया। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रावण मास की पूर्णिमा के अवसर पर मनिहारी से पवित

Purnia News: कांवरिया भक्तों की सेवा केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि बाबा भोलेनाथ की सेवा का ही एक पवित्र स्वरूप

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रावण मास की पूर्णिमा के अवसर पर मनिहारी से पवित्र गंगाजल लेकर मदनेश्वर नाथ महादेव मंदिर, अररिया जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए मार्ग में विभिन्न स्थानों पर गुरुवार की रात्रि एकदिवसीय बोलबम सेवा शिविर लगाए गए । महापौर विभा कुमारी ने कसबा जोड़ा गुमटी, कटिहार मोड़ खुश्कीबाग, रौतारा टॉल प्लाजा स्थित चमरू पोखर सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कांवरिया सेवा शिविरों का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान सेवा समितियों की ओर से महापौर का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महापौर ने भी शिविर में मौजूद गणमान्य लोगों एवं सेवा समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

इसी क्रम में कटिहार मोड़, खुश्कीबाग में आदिशक्ति युवा सेवा संघ द्वारा आयोजित एकदिवसीय बोलबम सेवा शिविर का भी महापौर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने सेवा शिविर के समर्पित सदस्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा कांवरिया भक्तों के बीच जलपान आदि का वितरण कर उनकी सेवा की। मौके पर निकेश कुमार, रामजी यादव, गौतम सिंह, शंकर महतो, राहुल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं रौतारा टॉल प्लाजा स्थित चमरू पोखर में बोलबम सेवा समिति द्वारा आयोजित एकदिवसीय सेवा शिविर का उद्घाटन करते हुए महापौर ने कांवरिया श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा कार्य में जुटे समिति के सदस्यों की सराहना की। महापौर ने ठाकुरबाड़ी मोड़, कसबा रोड स्थित कांवरिया सेवा शिविर का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद कसबा रोड स्थित भारत पेट्रोलियम पर बालाजी सेवा संघ द्वारा लगाए गए सेवा शिविर, जबलपुर के निकट विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा आयोजित एकदिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर तथा नाका चौक, पूर्णिया सिटी में श्रीराम सेवा संघ द्वारा लगाए गए एकदिवसीय कांवरिया सेवा शिविर में पहुंचकर शिवभक्तों की सेवा एवं स्वागत किया। इस दौरान महापौर विभा कुमारी ने कहा कि कांवरिया भक्तों की सेवा केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि बाबा भोलेनाथ की सेवा का ही एक पवित्र स्वरूप है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विवेका यादव, पैक्स अध्यक्ष रुपेश यादव, पूर्व मुखिया अंगद मंडल, वार्ड पार्षद राकेश राय, बहादुर यादव, मुरारी झा, नीतू दा, पूजा समिति सदस्य विकास यादव, गुड्डू सिंह, संतोष सिंह, नीरज यादव, सिंटू सिंह, गौरीशंकर, सौरव सुमन, मदनेश्वर यादव, अनुज मिश्रा, रोहित यादव, छोटू पोद्दार, छोटू पासवान, शिवम यादव, अजित यादव, प्रदीप यादव, छोटू सौरव, शोभेलाल यादव, तारानंद यादव, नाजिम मुखिया, मो. हसन, अभिषेक गुप्ता, मिट्ठू मंडल, गौतम पोद्दार, राजा मुखिया, उदय सिंह, पप्पू राय, विशाल राय, विनय कुमार एवं शिव कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: कांवरिया भक्तों की सेवा केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि बाबा भोलेनाथ की सेवा का ही एक पवित्र स्वरूप