Purnia News: जीरो माइल गोलंबर पर लोटस फाउंटेन, एलईडी लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरा
Purnia News: -23purn3-बनने के बाद ऐसा दिखेगा गुलाब बाग जीरो माइल चौराहा। पूर्णिया, वरीय संवाददाता। गुलाबबाग जीरो माइल चौराहे को पूर्णिया के भव्य प्रवेश द्वार के र

Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। गुलाबबाग जीरो माइल चौराहे को पूर्णिया के भव्य प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने की दिशा में एनएचएआई द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। एनएचएआई अधिकारी के अनुसार गुलाबबाग जीरो माइल गोलंबर पर आकर्षक लोटस फाउंटेन, एलईडी लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरा, सजावटी प्रकाश व्यवस्था, हरियाली एवं आकर्षक लैंडस्केपिंग के साथ चारों दिशाओं से आने वाले लोगों के लिए प्रवेश द्वार विकसित किये जाने की योजना है। यह चौराहा पूर्णिया के साथ-साथ नेपाल, पश्चिम बंगाल और असम की ओर जाने वाले मार्गों का महत्वपूर्ण केंद्र है। राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख सड़कों के माध्यम से पूर्णिया पड़ोसी राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल से जुड़ा हुआ है तथा गुलाबबाग जीरो माइल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है।
ऐसे में यहां का भव्य और आकर्षक स्वरूप पूर्णिया की पहचान को और मजबूत करेगा। विधायक विजय खेमका ने एनएचएआई की इंजीनियरिंग टीम के साथ गुलाबबाग जीरो माइल गोलंबर का निरीक्षण किया तथा प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा इसका उद्देश्य गुलाबबाग जीरो माइल को पूर्णिया की पहचान और आधुनिक ‘गेटवे ऑफ पूर्णिया’ के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूर्णिया और सीमांचल के विकास को नई गति दी है। पूर्णिया को ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेसवे एवं खगड़िया पूर्णिया फोर लेन बेहतर सड़क की सौगात मिली है। पूर्णिया एयरपोर्ट के विस्तार के लिए राशि की स्वीकृति हो चुकी है। इस दौरान एनएचएआई के साईट इंजीनीयर दिपोंजन साह, प्रयंजीत घोष, चंदन पासवान, पवन सहनी, जय किशन साह, संजय चौधरी, कन्हैया चौधरी, अरविंद पासवान, अर्जुन पासवान, विष्णुदेव ऋषि, सजित सिंह, बिनोद मंडल, सतिश साह आदि उपस्थित थे।

