अग्निकांड पीड़ितों के लिए सांसद ने भेजी सहायता
-फोटो : अग्निकांड पीड़ितों को सहायता प्रदान करते सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधि। भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत जाबे पंचायत के वार्ड स

भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत जाबे पंचायत के वार्ड संख्या 12 में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से कई परिवार प्रभावित हो गए थे। आग लगने की इस घटना में दर्जनों घर जलकर राख हो गए, जिससे पीड़ित परिवारों का घर-बार, सामान और वर्षों की जमा-पूंजी नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्णिया के सांसद स्वयं पीड़ितों से मिलने जाबे पंचायत जाने वाले थे, लेकिन अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण वे मौके पर नहीं पहुंच सके। इसके बावजूद उन्होंने तुरंत अपने सहयोगियों को प्रभावित परिवारों के बीच भेजकर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
सांसद के निर्देश पर उनके प्रवक्ता राजेश यादव के नेतृत्व में सांसद प्रतिनिधि भगवान पंडित, नगर प्रतिनिधि शोभाकांत यादव, अनुश्रवण समिति अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ विक्की भगत सहित सहयोगियों की टीम जाबे पंचायत पहुंची। टीम ने अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही प्रत्येक प्रभावित परिवार को तत्काल राहत के रूप में 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, ताकि वे अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकें । इस मौके पर जाबे पंचायत के मुखिया सागर अलीम, शंकर सहनी, पूर्व मुखिया मो. समीम आलम, वार्ड सदस्य शाहिद आलम, सज्जाद आलम, संगम यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


