ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियालोकतांत्रिक जनता दल ने पार्टी मजबूती व विस्तार पर दिया जोर

लोकतांत्रिक जनता दल ने पार्टी मजबूती व विस्तार पर दिया जोर

पूर्णिया। लोकतांत्रिक जनता दल की बैठक गुलाबबाग में जिलाध्यक्ष के आवास पर सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निरंजन कुशवाहा ने की। बैठक में पार्टी मजबूती एवं पार्टी विस्तार पर बिंदुवार चर्चा की...

लोकतांत्रिक जनता दल ने पार्टी मजबूती व विस्तार पर दिया जोर
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाMon, 30 Jul 2018 01:16 AM
ऐप पर पढ़ें

लोकतांत्रिक जनता दल की बैठक गुलाबबाग में जिलाध्यक्ष के आवास पर सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निरंजन कुशवाहा ने की। बैठक में पार्टी मजबूती एवं पार्टी विस्तार पर बिंदुवार चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष निरंजन कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ना होगा। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्ष को 5 दिन के अंदर अपनी कमेटी गठन कर जिला कार्यालय में जमा करने को कहा गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान महासचिव कमर इकबाल ने कहा कि जिले में समस्याओं का अंबार है, जिसे पार्टी आम जनता की समस्या को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के विचारों को जन जन तक पहुंचाये। इस मौके पर पूर्णिया पूर्व के लिए अखलेश ठाकुर एवं भावनीपुर से विकास भगत को प्रखंड मनोनीत किया गया। इस दौरान करीब 50 लोगों ने लोकतांत्रिक जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इसमें बबलू मेहता, राजेश ठाकुर, ई सुनील कुमार, मिराज आलम, अखलेश चौहान, मो तस्लीम, अभय कुमार, संतोष कुमार, नजीम अंसारी, मंजूर आलम, मो फुरकान आलम, वीरेंद्र कुशवाहा, मो इसराफिल, भरत पासवान एवं विनय चौधरी शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें