त्योहारों में सेहत बिगाड़ने के लिए बिक रही मिलावटी मिठाईयां
-समय-समय पर खाद्य पदार्थों की सैप्लिंग कर गुणवत्ता की जांच : खाद्य सेफ्टी अफसर पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पर्व-त्योहारों के साथ- साथ अभी मांगलिक

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पर्व-त्योहारों के साथ- साथ अभी मांगलिक आयोजनों का मौसम चल रहा है। इस बार रमजान के साथ होली मनेगी। फिर होली के बाद शादी- विवाह से लेकर अन्य मांगलिक कार्यक्रम का लगन तेज हो जाएगा। पर्व- त्योहारों के साथ- साथ मांगलिक कार्यक्रम के लगन को लेकर मिठाईयों एवं खोआ तथा पनीर जैसे दुग्ध उत्पादकों की डिमांड काफी तेज है। इन सामग्रियों की जितनी तेज डिमांड है, उतनी ही शिकायत इनकी गुणवत्ता को लेकर है। कम लागत से अधिक मुनाफा कमाने की चाहत में इसके कारोबारी लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बंगाल की मिठाईयों का जिले के बाजार में काफी क्रेज है।
कुछ को छोड़ बंगाल से मंगाई जा रही मिठाई की गुणवत्ता हमेशा हाशिये पर होती है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर तैयार की जा रही मिठाईयों एवं खोओं की शुद्धता भी संदेह के घेरे में है। बावजूद पर्व- त्योहारों एवं लगन के इस मौसम में भी फूड सेफ्टी विभाग के हाकिम ऐसे कारोबारियों पर कार्रवाई तो दूर इनकी जांच करने में भी परहेज करते हैं। कभी जांच हो भी जा रही तो कारोबारियों पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी देने से भी विभागीय पदाधिकारियों की परहेज होती है। मतलब साफ है कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटी रामों पर विभाग की मेहरबानी बनी रहती है। जिससे मिलावटी खाद्य सामान परोस कर कारोबारी बेखौफ लोगों की जेब से लेकर उनके स्वास्थ्य पर हमला बोल रहे हैं। इस बावत खाद्य सेफ्टी अफसर जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि समय-समय पर खाद्य पदार्थों की सैप्लिंग कर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाती है। जांच एवं कार्रवाई की रिपोर्ट ऑनलाइन है। अभी वे जिले से बाहर हैं। वापस लौटने के दुकानों की जांच करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



