अवैध चिकित्सा संस्थानों की जांच की मांग

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

पूर्णिया के राजद नेता आलोक राज ने मुख्यमंत्री से अवैध चिकित्सा संस्थानों की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले में बिना पंजीकरण और योग्य चिकित्सकों के कई अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और पैथोलॉजी केन्द्र चल रहे हैं, जिनमें मानक उपकरण और प्रशिक्षित तकनीशियन की कमी है। इससे मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर हो रही है।

अवैध चिकित्सा संस्थानों की जांच की मांग

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजद के नेता जिला प्रवक्ता आलोक राज ने मुख्यमंत्री से जिले के नगर निगम क्षेत्र समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अवैध रूप से चल रहे चिकित्सा संस्थानों में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे तथा पैथोलॉजी केन्द्र की जांच की मांग की है। उन्होंने इस बावत मुख्यमंत्री के नाम आवेदन भेजा है। इसमें उल्लेख किया है कि जिले के क्षेत्रों में बिना वैध पंजीकरण एवं बिना योग्य चिकित्सकों के चिकित्सा केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। ऐसे कई केन्द्रों में न तो मानक उपकरणों का उपयोग किया जाता है और न प्रशिक्षित तकनिशियन उपलब्ध रहते हैं। परिणामस्वरूप गलत जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों का उपचार किया जाता है।

जिससे कई बार रोगियों की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।