एसआई के खाते से सात हजार रुपये उड़ाये
Apr 08, 2026 01:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
पूर्णिया में एक साइबर फ्रॉड ने बायसी थाने में पोस्टेड एसआई के बैंक खाते से सात हजार रूपये चुरा लिए। अपराधी ने आधार बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन का उपयोग करके झारखंड के गढ़वा में ट्रांजेक्शन किया। एसआई ने साइबर अपराध के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को सूचित किया।

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आधार इनेबल सिस्टम के जरिए एक एसआई के बैंक खाते से साइबर फ्रॉड ने सात हजार रूपये उड़ा लिए। पीड़ित एसआई जिले के बायसी थाने में पोस्टेड हैं। उन्होंने साइबर अपराध के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई एवं साइबर थाना में मामले की जानकारी दी। साइबर डीएसपी चंदन कुमार ने बताया कि एसआई के बैंक खाते से आधार बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए झारखंड के गढ़वा में रूपये ट्रांजेक्शन किए गए हैं। ट्रांजेक्शन के लिए फ्रॉड ने आठ बार ऑथेंटिकेशन अटेम्प्ट लिया है। फिलहाल उनके आधार बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन को क्लोज कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


