एकादशी पर आयोजित भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम में झुमे श्रद्धालु

Mar 01, 2026 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी मुख्य बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में महिला भक्त मंडल के द्वारा फाल्गुनी एकादशी के अवसर पर भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम

एकादशी पर आयोजित भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम में झुमे श्रद्धालु

बनमनखी, संवाद सूत्र।बनमनखी मुख्य बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में महिला भक्त मंडल के द्वारा फाल्गुनी एकादशी के अवसर पर भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खाटू श्याम भक्तों ने श्याम बाबा का ज्योत में भाग लिया। मशहूर दादी रानी सती एवं प्रभु श्याम भजन गायिका ममता सर्राफ ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में गुलाबबाग से पहुंचे कलाकारों ने भी एक से बढ कर एक भजन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम देर रात तक चली। समाजसेवी अशोक कुमार सर्राफ ने कार्यक्रम के समापन पर कहा कि राधा कृष्ण मंदिर में हर वर्ष रंग भरी फागुनी एकादशी मनाया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फाल्गुनी एकादशी से ही होली की शुरुआत हो जाती है। यह त्योहार आपसी भाईचारे का है। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला भक्त मंडल के लता भरतिया, श्वेता अग्रवाल, रिंकी सर्राफ, अशोक कुमार सर्राफ, शिव शंकर तिवारी, रमण चौबे, संतोष झा, चांदमल छलानी, रंजीत अग्रवाल, पवन भरतिया, सतीश अग्रवाल, रमेश रामपुरिया, छोटू अग्रवाल, अमित सर्राफ आदि समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।