Purnia News: सीएसपी की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, कई निर्देश

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: पूर्णिया में थानाध्यक्ष विवेक कुमार की अध्यक्षता में CSP संचालकों के साथ बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी और अलार्म लगाने पर चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने पुलिस को सूचना देने और लेन-देन की गतिविधियों के लिए सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही। CSP संचालकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।

Purnia News: सीएसपी की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, कई निर्देश

Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफ्फसिल थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष विवेक कुमार की अध्यक्षता में सीएसपी संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएसपी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। थानाध्यक्ष ने सभी सीएसपी संचालकों को अपने केंद्रों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे और इमरजेंसी अलार्म लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस को उपलब्ध कराया जा सके। संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि बड़ी रकम के लेन-देन या राशि को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने की स्थिति में नजदीकी थाने को पूर्व सूचना दें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि सीएसपी संचालक बैंकिंग व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस और सीएसपी संचालकों के बीच बेहतर समन्वय से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: सीएसपी की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, कई निर्देश