होली पर्व को लेकर ट्रेन में ठसाठस भीड़

Feb 28, 2026 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

बनमनखी में होली पर्व के चलते लंबी दूरी और लोकल ट्रेनों में भारी भीड़ है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सहरसा-पूर्णिया और बनमनखी-बिहारीगंज रेलखंडों पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अधिक है। रेलवे ने भीड़ को कम करने के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है।

होली पर्व को लेकर ट्रेन में ठसाठस भीड़

बनमनखी, संवाद सूत्र। होली पर्व को लेकर इन दोनों लंबी दूरी ट्रेनों के साथ-साथ लोकल ट्रेनों में भी भारी भीड़ चल रही है जिस कारण ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को पेरशानियों को सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को सहरसा-पूर्णिया रेलखंड एवं बनमनखी-बिहारीगंज रेलखंड पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के साथ-साथ सहरसा सियालदह हटे बाजारे एक्सप्रेस, जयनगर मनिहारी जानकी एक्सप्रेस समेत विभिन्न एक्सप्रेस समेत विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ थी। ट्रेनों में अधिक भीड़ होने के कारण यात्री जैसे तैसे सफर करने को मजबूर हैं जबकि रेलवे द्वारा भीड़ को कम करने के लिए उक्त मार्ग पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन भी चलाई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।