Purnia News: प्रखंडों में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं, मरीजों को सिर्फ जांच और चश्मा

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -हिन्दुस्तान पड़ताल : -जरूरतमंद रोगियों के लिए जिला मुख्यालय में जीएमसीएच सहारा पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में लगातार चिकित्कीय सुविधा बढ़

Purnia News: प्रखंडों में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं, मरीजों को सिर्फ जांच और चश्मा

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में लगातार चिकित्कीय सुविधा बढ़ रही है। अलग-अलग क्षेत्रों में पीएचसी को सीएचसी की सुविधा में परिणत कर चिकित्सकीय सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके बावजूद प्रखंड क्षेत्र में अभी मानव शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में शामिल आंख की चिकित्सकीय सुविधा के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक नदारद हैं। प्रखंड स्तर पर लोगों को अभी भी इस सुविधा लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। जिले के 14 प्रखंडों अस्पतालों में मुख्य रूप से दो अनुमंडल और दो रेफरल अस्पताल के अलावा तीन सीएचसी समेत सात पीएचसी अस्पताल की सुविधा है। इन सभी अस्पतालों में आंख रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के एक-एक पद हैं। मगर सभी जगहों पर आंख के चिकित्सक के पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में जरूरतमंदों को प्रखंड अस्पतालों में चिकित्सकीय सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

निर्धारित दिनों में ऑपरेशन :

--

-- जिले के प्रखंड अस्पतालों में आंख के विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के कारण जरूरतमंद को जिला मुख्यालय स्थित जीएमसीएच आना पड़ता है। यहां आंख के जरूरतमंद रोगी के लिए दो निर्धारित समय में आउटडोर की सुविधा संचालित है। आउटडोर में जरूरतमंद को चिकित्सकीय जांच और उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है। इस क्रम में जरूरतमंद को विशेष ऑपरेशन संबंधी परेशानी होने की स्थिति में जरूरी जांच कराई जाती है। इस जांचोंपरांत रोगी को सप्ताह के निर्धारित दिनों में आंख ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की जाती है। माईनर ऑपरेशन की सुविधा आउटडोर के दौरान ओटी की सुविधा में परेशानी दूर कर दी जाती है। इस सुविधा के होने से दूर दराज से आने वालों लोगों को चिकित्सकीय सुविधा का उपचार मिल जाता है।

बोले सिविल सर्जन :

--

-- इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया बताते हैं कि विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी कई क्षेत्र में है। इसे लेकर सरकार को समय समय पर अवगत कराया जाता है। इसके बावजूद प्रखंडों में आंख जांच के लिए कर्मियों की तैनाती की गई है। यहां जांच और आंख के जरूरतमंद को चश्मा प्रदान किया जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

✦पूर्णिया में आंखों के विशेषज्ञ चिकित्सक क्यों नहीं हैं?−
पूर्णिया में प्रखंड अस्पतालों में आंखों के विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद खाली हैं, जिससे चिकित्सकीय सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: प्रखंडों में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं, मरीजों को सिर्फ जांच और चश्मा